शहर

तेलंगाना में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट होने से ढहा घर; 7 लोग आग में गंभीर रूप से झुलसे

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में बुधवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई। इस जोरदार ब्लास्ट के कारण पूरा घर ही ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों के लिए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो (AI Image)

Telangana Cylinder Blast: तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 7 लोग घायल हो गया। जगदरगिरगुट्टा थाना क्षेत्र में स्थित एक घर में गैस सिलेंडर अचानक फट गया। जिससे घर में भीषण आग लग गई। यह धमाका इतना जोरदार था कि इससे घर ही ढह गया। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और डीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। इस हादसे में घायल हुए सभी लोग ओडिशा के ही बताए जा रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article