bulandshahr cylinder explosion: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया और पांच लोगों की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।मेरठ ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ध्रुव कांत ठाकुर ने सोमवार की रात बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके की एक कालोनी में विस्फोट से पांच लोगों के मरने और कुछ लोगों के मलबें में दबे होने की सूचना आयी है।
प्रतीकात्मक फोटो
आधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिये गए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। सिकंदराबाद इलाके की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गयी।
ये भी पढ़ें- Morena Blast: 21 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां-बेटी का शव बरामद, सिलेंडर फटने से ढहा था मकान
पुलिस,प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे को हटाकर उसमें कोई और तो नहीं है यह देखा जा रहा है।
