JK Accident: बडमाग में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; CM ने हादसे पर जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के बडगाम शनिवार रात कार और डंपर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों को मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल भी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है।

Budgam Road Accident: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। जहां एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोक जताया है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव मदद प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।सीएम ने घटना के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं।

Accident

बडमाग में दर्दनाक हादसा

भीषण टक्कर में गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

यह टक्कर टाटा सूमो वाहन और डंपर ट्रक के बीच रात करीब साढ़े दस बजे बडगाम के पलार में हुई। हादसे के बाद 9 घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार को डॉक्टर मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि गाड़ी बडगाम की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहा एक तेज गति का ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला।

End of Feed