शहर

JK Accident: बडमाग में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; CM ने हादसे पर जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के बडगाम शनिवार रात कार और डंपर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों को मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल भी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है।

Image

बडमाग में दर्दनाक हादसा

Budgam Road Accident: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। जहां एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोक जताया है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव मदद प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।सीएम ने घटना के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं।

भीषण टक्कर में गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

यह टक्कर टाटा सूमो वाहन और डंपर ट्रक के बीच रात करीब साढ़े दस बजे बडगाम के पलार में हुई। हादसे के बाद 9 घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार को डॉक्टर मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि गाड़ी बडगाम की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहा एक तेज गति का ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला।

जम्मू-कश्मीर के सीएम कार्यालय ने रविवार सुबह 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा, "मुख्यमंत्री ने बडगाम में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कई लोगों की जान जाने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी।" इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी सड़क दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "बडगाम में हुए एक दुखद सड़क हादसे में बहुमूल्य लोगों की जान जाने से अत्यंत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!