शहर

Holi Special Trains 2026: होली में मुंबई, अहमदाबाद, यूपी, बिहार के लिए चल गईं स्पेशल ट्रेनें; जानें स्टॉप-टाइमिंग

Holi Special Trains 2026 List: होली के त्योहार पर घर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि भारतीय रेलवे ने देशभर के विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला किया है, जो यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। आइये जानते हैं कौन सी ट्रेन किन स्टेशनों पर ठहराव लेगी?

Image

Holi Special Trains 2026: होली में मुंबई, अहमदाबाद, यूपी, बिहार के लिए चल गईं स्पेशल ट्रेनें; जानें स्टॉप-टाइमिंग

Holi Special Trains 2026: होली के त्योहार का इंतजार खत्म हो गया है। 3 मार्च मंगलवार को होलिका दहन और 4 मार्च बुधवार को समूचा देश रंग-गुलाल सराबोर होगा। लिहाजा अपने घरों से दूर तमाम शहरों पर रोजगार के वास्ते रह रहे लोग अपने ऑफिस, कार्य स्थलों से छुट्टियां लेकर घर जाने का पूरा प्लान बना रहे होंगे। लेकिन त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ चिंता का विषय रहता है और ज्यादातर नियमित ट्रेनों में सीटें पहले से फुल रहती हैं। जनरल से लेकर स्लीपर यहां तक की एसी कोच की बुकिंग फुल हो चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न राज्य के बीच होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सहूलियत के लिए 186 से अधिक अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों (Holi Special Trains) चलाने का प्लान है। तो आइये जानते हैं ये स्पेशल गाड़ियां किन शहरों से चलेंगी और किस तारीख तक संचालित की जाएगी?

रेलवे होली पर 50 से अधिक गाड़ियां चलाएगा। जिससे लखनऊ, मुंबई, हावड़ा, दिल्ली, चंडीगढ़, पटना, देहरादून, अहमदाबाद और जयपुर समेत कई शहरों से आवागमन किया जा सकेगा, जिनमें से अधिकांश गाड़ियों की समय सारणी जारी कर दी गई है।

गुजरात से चलने वाली स्पेशन ट्रेनें-

गाड़ी संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशन ट्रेन (10 फेरे) लगाएगी। यह गाड़ी साबरमती से 23 फरवरी, 2,9, 16 और 23 मार्च को शाम 6 बजकर 45 मिनट से खुलेगी और अगले दिन रात 8 बजकर 30 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं वापसी में हरिद्वार की ओर से 24 फरवरी और 3, 10, 17 और 24 मार्च को हरिद्वार से रात 9 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और अगले दिन रात में 10 बजकर 30 मिनट पर साबरमती पहुंचेगी।

साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशन ट्रेन के स्टॉप

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर-जयपुर. बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

असारवा से आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइमिंग

ट्रेन संख्या 01920/01919 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल 60 फेरे लगाएगी, जो 19 फरवरी से मार्च तक मंगलवार और बुधवार को छोड़कर असारवा से रोजाना दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर खुलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 01919 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल ट्रेन 18 फरवरी से 29 मार्च तक सोमवार औक मंगलवार को छोड़ आगरा कैंट से रोजाना शाम 8 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी और अगले दोपहर 11 बजकर 10 मिनट पर असारवा (अहमदाबाद) पहुंचेगी।

असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडल गढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास और फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर रुकेगी।

सूबेदारगंज-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे सूबेदारगंज और शकूर बस्ती के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनमें ट्रेन संख्या 02421 सूबेदारगंज से शकूर बस्ती 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को रात 9 बजकर 35 मिनट पर सूबेदारगंज से चलेगी और सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर शकूर बस्ती छोड़ेगी। यही ट्रेन वापसी में 2 मार्च को शकूर बस्ती से चलेगी और 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 4 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह गाड़ी अपने रूपट पर फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टूंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, गाजियाबाद और दिल्ली पर ठहराव लेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा मिलेगी।

फिरोजपुर कैंट-बरेली (04616)

ट्रेन संख्या प्रस्थान शहरशुरू होने का समय आगमन शहर पहुंचने का समय
4616फिरोजपुर कैंट12:00 बजेबरेली01:10 बजे
4616फिरोजपुर कैंट12:00 बजेदानापुर17:30 बजे
4615दानापुर21:10 बजेबरेली12:30 बजे
4615दानापुर21:10 बजेफिरोजपुर कैंट23:55 बजे

योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्याप्रस्थान सिटीशुरू होने का समयआगमन सिटीपहुंचने का समय
4312योग नगरी ऋषिकेश22:10 बजेबरेली05:02 बजे/अगले दिन
4312योग नगरी ऋषिकेश22:10 बजेकोलकाता08:00 बजे/तीसरे दिन
4311कोलकाता13:55 बजेबरेली16:28 बजे/तीसरे दिन
4311कोलकाता13:55 बजेयोग नगरी ऋषिकेश22:55 बजे

अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्याप्रस्थान शहरशुरू होने समयआगमन शहरपहुंचने का समय
4614अमृतसर14:15 बजेबरेली01:40 बजे/दूसरे दिन
4614अमृतसर14:15 बजेकटिहार01:00 बजे/तीसरे दिन
4613कटिहार04:00 बजेबरेली01:13 बजे/दूसरे दिन
4613कटिहार04:00 बजेअमृतसर14:40 बजे/दूसरे दिन

सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्याप्रस्थान शहरप्रस्थान समयआगमन शहरआगमन समय
5575सहरसा20:00 बजेबरेली18:32 बजे/दूसरे दिन
5575सहरसा20:00 बजेआनंद विहार टर्मिनल01:05 बजे/तीसरे दिन
5576आनंद विहार टर्मिनल05:15 बजेबरेली10:38 बजे/वही दिन
5576आनंद विहार टर्मिनल05:15 बजेसहरसा10:30 बजे/दूसरे दिन

पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्याप्रस्थान शहरप्रस्थान समयआगमन शहरआगमन समय
5579पूर्णिया कोर्ट16:30 बजेबरेली18:32 बजे/दूसरे दिन
5579पूर्णिया कोर्ट16:30 बजेआनंद विहार टर्मिनल01:05 बजे/तीसरे दिन
5580आनंद विहार टर्मिनल05:15 बजेबरेली10:38 बजे
5580आनंद विहार टर्मिनल05:15 बजेपूर्णिया कोर्ट13:45 बजे/दूसरे दिन

मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्यारूटप्रस्थान शहरसंचालन तिथिचलने का दिनफेरे
9185मुम्बई सेंट्रल → कानपुर अनवरगंजमुम्बई सेंट्रल22 फरवरी, 1, 8, 15, 22, 29 मार्चप्रत्येक रविवार6 फेरे
9186कानपुर अनवरगंज → मुम्बई सेंट्रलकानपुर अनवरगंज23 फरवरी, 2, 9, 16, 23, 30 मार्चप्रत्येक सोमवार6 फेरे

कानपुर अनवरगंज- मुंबई सेंट्रल (09186) मुंबई से 10 बजकर 55 मिनट पर चलेगी और अनवरगंज से शाम 6 बजकर 25 मिनट पर चलेगी। रास्ते में यह गाड़ी बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा (दूसरे दिन), गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा छावनी, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर होते हुए अनवरगंज पहुंचेगी।

मार्गट्रेन संख्याफ्रीक्वेंसीप्रस्थान और तिथि सीमाआगमनकुल सेवाएं
सीएसएमटी – नागपुर – सीएसएमटी02141 / 02142द्वि-साप्ताहिक22 फरवरी – 8 मार्च, 2026उसी दिन/अगले दिन10
सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड - सीएसएमटी01171 / 01172साप्ताहिक26 फरवरी और 5 मार्च, 2026उसी दिन/अगले दिन4
CSMT – गोरखपुर – CSMT01079 / 01080दैनिक21 फरवरी – 10 मार्च, 2026तीसरे दिन32
एलटीटी - सावंतवाड़ी रोड - एलटीटी01119 / 01120साप्ताहिक26 फरवरी – 6 मार्च, 2026अगले दिन4
एलटीटी – बनारस – एलटीटी01073 / 01074द्वि-साप्ताहिक25 फरवरी – 7 मार्च, 2026तीसरे दिन8
एलटीटी – समस्तीपुर – एलटीटी01043 / 01044साप्ताहिक एसी24 फरवरी – 5 मार्च, 2026अगले दिन4
एलटीटी – दानापुर – एलटीटी01143 / 01144दैनिक21 फरवरी – 9 मार्च, 2026तीसरे दिन32
पुणे – नागपुर – पुणे (एसी)01469 / 01470साप्ताहिक24 फरवरी – 4 मार्च, 2026अगले दिन4
पुणे – नागपुर – पुणे01457 / 01458साप्ताहिक25 फरवरी – 5 मार्च, 2026अगले दिन4
पुणे – दानापुर – पुणे01481 / 01482द्वि-साप्ताहिक23 फरवरी – 8 मार्च, 2026तीसरे दिन8
पुणे– दानापुर– पुणे01449 / 01450दैनिक21 फरवरी – 10 मार्च, 2026तीसरे दिन32
पुणे - गाज़ीपुर शहर - पुणे01431 / 01432द्वि-साप्ताहिक24 फरवरी – 8 मार्च, 2026अगले दिन8
पुणे – गोरखपुर – पुणे01415 / 01416दैनिक21 फरवरी – 9 मार्च, 2026अगले दिन / तीसरे दिन32
पुणे - हज़रत निज़ामुद्दीन - पुणे01491 / 01492साप्ताहिक27 फरवरी – 7 मार्च, 2026अगले दिन4
रूटट्रेन नंबरफ्रीक्वेंसीसंचालन अवधि / शुरुआत
मुंबई – नागपुर02141 / 02142सप्ताह में दो बार22 फरवरी से 8 मार्च तक
मुंबई – गोरखपुर01079 / 01080दैनिक21 फरवरी से शुरू
पुणे – दानापुर01449 / 01450दैनिक विशेष ट्रेनतिथि उल्लेखित नहीं
पुणे – दानापुर(अन्य विकल्प)सप्ताह में दो बारतिथि उल्लेखित नहीं
एलटीटी – बनारस01073 / 01074सप्ताह में दो बारतिथि उल्लेखित नहीं
मुंबई – सावंतवाड़ी रोड(विशेष ट्रेन)साप्ताहिकहोली–शिमगा स्पेशल
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article