Holi 2026: ब्रज धाम के अलावा भारत में इन जगहों की होली भी है फेमस, अलग अंदाज में होता है रंगोत्सव

Famous Places in India For Holi Celebration: होली अब सिर्फ मोहल्लों तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह देश-विदेश के लोगों के लिए एक रंगीन और उत्साहपूर्ण अनुभव बन चुकी है। हर शहर अपनी अनोखी परंपरा और अंदाज में इस त्योहार को मनाता है, चाहे वह शाही महलों में हो या पारंपरिक घाटों पर। इस बार होली को और खास बनाने के लिए जानिए भारत के उन शहरों और स्थानों के बारे में, जहां रंगोत्सव का जश्न सबसे यादगार तरीके से मनाया जाता है।

Famous Places in India For Holi: होली 2026 का त्योहार अब बस मोहल्लों तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह एक ग्लोबल लेवल पर भी उतना ही फेमस है। देश-विदेश से लोग हर साल भारत के अलग-अलग शहरों में होली खेलने और उसके अनोखे अंदाज का आनंद लेने आते हैं। कहीं शाही महलों में पारंपरिक होलिका दहन का आयोजन होता है, तो कहीं ढोल-नगाड़ों और रॉक म्यूजिक के बीच रंगों की बौछार होती है। कुछ लोग होली को सांस्कृतिक माहौल में मनाना पसंद करते हैं, तो कुछ बड़े फेस्टिवल ग्राउंड में उसका जोश महसूस करना चाहते हैं। भाई मथुरा, वृंदावन और बरसाना तो हर किसी की पहली पसंद होती है, लेकिन देश में ऐसे कई और शहर हैं जहां होली बहुत ही शानदार और यादगार तरीके से मनाई जाती है। अगर आप इस बार होली को खास बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे शहरों के बारे में जहां आप इस साल होली का उत्सव पूरी धूमधाम से मना सकते हैं।

Famous Places in India For Holi

यहां की होली भी कहीं से कम नहीं

होली के लिए भारत में सबसे अच्छी जगहें (सांकेतिक फोटो)

वाराणसी की मसान होला

जहां देश के अधिकांश हिस्सों में होली गुलाल और रंगों के साथ मनाई जाती है, वहीं वाराणसी में इसे श्मशान की राख और भस्म से मनाने की अनूठी परंपरा है, जिसे मसान की होली कहा जाता है। यह सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि इसमें गहरे आध्यात्मिक और धार्मिक अर्थ जुड़े हैं, और इसे महादेव से खास तौर से जोड़ा जाता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, भगवान शिव को श्मशान का निवासी और वैराग्य का प्रतीक माना जाता है। मणिकर्णिका घाट पर जब चिता की भस्म से होली का उत्सव होता है, तो वह दृश्य अत्यंत प्रभावशाली होता है। मसान की होली का आयोजन मुख्यतः अघोरी परंपरा से जुड़े लोग करते हैं। इसके अलावा काशी के घाटों पर भी लोग बड़े उत्साह और जोश के साथ होली मनाते हैं, और इसे देखने व अनुभव करने देश-विदेश से लोग यहां आते हैं।

End of Feed