Holi 2026: कहीं श्राप तो कहीं मान्यता...भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है होली

Holi 2026: होली का उत्सव फाल्गुन पूर्णिमा को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इस दिन रंगों की धूम भारत ही नहीं, विदेशों में भी देखने को मिलती है। इस साल यह पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि, भारत में कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां परंपराओं और मान्यताओं के कारण होली नहीं खेली जाती है।

Places in India Where Holi is Not Celebrated: होली का रंग-बिरंगा पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन पूरे भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों में भी रंगों का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि भारत में ही कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां होली नहीं खेली जाती। इन जगहों पर होली न मनाने के पीछे अलग-अलग और रोचक मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत की इन्हीं अनोखी और दिलचस्प जगहों से रूबरू करवाएंगे।

Places in India Where Holi is Not Celebrated

होली पर बेरंग रहती हैं ये जगहें

कहां नहीं मनाई जाती है होली? (सांकेतिक फोटो)

भारत में यहां नहीं मनाई जाती है होली

हरियाणा का दुसेरपुर

हरियाणा के दुसेरपुर गांव में करीब 300 वर्षों से होली नहीं खेली गई है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, बहुत पहले होली के दिन गांववालों ने एक साधु का अपमान कर दिया था। कहा जाता है कि इससे गुस्सा होकर साधु ने गांव को श्राप दिया कि यहां कभी होली नहीं मनाई जाएगी। तभी से गांव के लोग इस परंपरा का पालन कर रहे हैं।

End of Feed