Asia Largest Bus Terminal: भारत ही नहीं दुनिया भर में बस यात्रा का महत्व बेहद महत्वपूर्ण है। बसें देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने का एक सस्ता और सुलभ माध्यम हैं। ग्रामीण इलाकों में जहां ट्रेन या हवाई मार्ग की सुविधा सीमित है, वहां बसें लोगों के लिए मुख्य परिवहन साधन हैं। बस यात्रा से लोग न केवल अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं, बल्कि यह आर्थिक दृष्टि से भी किफायती होती है।
इसके अलावा, बस यात्रा खासतौर से आज की इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है क्योंकि यह व्यक्तिगत वाहनों की तुलना में कम ईंधन खर्च करती है और प्रदूषण को कम करती है। बसें छोटे और बड़े शहरों के बीच दैनिक यात्रा, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए आवश्यक भूमिका निभाती हैं। भारत में सरकारी और प्राइवेट बस सेवाएं लोगों की यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ बनाती हैं। इसलिए बस यात्रा समाज और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर क्या आप एशिया के सबसे बड़े बस टर्मिनल के बारे में जानते हैं, अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि ये कहां मौजूद है।

एशिया का सबसे बड़ा बस टर्मिनल
एशिया का सबसे बड़ा बस टर्मिनल
एशिया के सबसे बड़े बस टर्मिनल की बात करें तो वह चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनल (Chennai Mofussil Bus Terminus, CMBT) है। यह टर्मिनल विभिन्न राज्यों के बीच बस सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराता है। चेन्नई में स्थित यह बस स्टैंड लगभग 37 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे इसे एशिया के सबसे बड़े बस टर्मिनल का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा, इस टर्मिनल की उच्च गुणवत्ता और प्रबंधन के लिए इसे आईएसओ प्रमाणन भी प्राप्त है।
रोज इतनी बसों का होता है संचालन
आप को जानकार बेहद हैरानी होगी कि, यह बस टर्मिनल प्रतिदिन लगभग दो हजार बसों और करीब दो लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। हालांकि, वास्तविकता में यहां रोजाना दो लाख से ज्यादा यात्री यात्रा के लिए आते हैं। एक समय में 500 से अधिक बसें संचालित होती हैं और पूरे दिन में दो हजार से अधिक बसों का प्रबंधन किया जाता है।

बस टर्मिनल की सुविधाएं
बस टर्मिलन में हैं ये खास सुविधाएं
यह बस टर्मिनल इतना विशाल है कि यात्रियों के ठहरने के लिए यहां तीन होटल मौजूद हैं। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए 10 लॉकर रूम, सुपरमार्केट, कई रेस्टोरेंट और एटीएम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इस टर्मिनल की भीड़ इतनी अधिक होती है कि प्रतिदिन कई लोग अपने परिचितों से अलग हो जाते हैं। विशेषकर बच्चों के खो जाने की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, चेन्नई पुलिस ने यहां एक चाइल्ड-फ्रेंडली सेंटर भी स्थापित किया है।
