शहर

होली से पहले नकली पनीर का भांडाफोड़, गाजियाबाद में 1200 तो नोएडा में 200 किलो जब्त; खाद्य विभाग ने यूं निपटाया

होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई की। ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित चौधरी पनीर भंडार पर छापेमारी में करीब 200 किलो संदिग्ध पनीर बरामद हुआ, जिसे नष्ट कर नाले में फेंक दिया गया। वहीं गाजियाबाद में 1200 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया, जो मिल्क पाउडर और रिफाइंड तेल से तैयार कर 12 ड्रमों में पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था।

Image

होली से पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गाजियाबाद और नोएडा में नकली पनीर का भांडाफोड़ किया।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

होली त्योहार से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने सैकड़ों किलो संदिग्ध पनीर (Fake Panner) और खोया जब्त कर नष्ट किया गया।

नोएडा में 200 किलो पनीर नाले में फेंका

गौतमबुद्ध नगर में होली पर्व से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज खाद्य विभाग ने बड़ी संख्या के मिलावटी पनीर को नष्ट कर नाले में फेंका है।

मंगलवार सुबह तिलपता, ग्रेटर नोएडा स्थित चौधरी पनीर भंडार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता और सय्यद इबादुल्लाह की टीम ने छापेमारी की। टीम को मौके पर करीब 200 किलो पनीर बरामद हुआ, जो प्रथमदृष्टया प्रदूषित और मिलावटी प्रतीत हो रहा था। टीम ने पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया जबकि बाकी पूरा पनीर नष्ट कराकर नाले में फेंक दिया।

panner

गाजियाबाद और नोएडा में नकली पनीर का भांडाफोड़।

खोया का नमूने की हुई जांच

इसके साथ ही सेक्टर-45, नोएडा स्थित गणेश्वरम रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. पांडेय और ओ.पी. सिंह की टीम ने खोया का नमूना लिया। वहीं सेक्टर-93, नोएडा में गोपाला स्वीट्स से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने भी खोया का नमूना एकत्र किया।

इस तरह विभाग 03 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज रहा है। अधिकारियों ने बताया कि होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके।

panner 1

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नकली पनीर को नष्ट किया।

गाजियाबाद में 1200 किलो फर्जी पनीर बरामद

वहीं गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 किलोग्राम मिलावटी पनीर पकड़ा गया। यह पनीर मिल्क पाउडर और रिफाइंड तेल से तैयार किया गया था और 12 ड्रमों में भरकर पिकअप जीप से ले जाया जा रहा था। गाजियाबाद, खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त आशुतोष राय ने जानकारी दी कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मिलवाटी पनीर की बड़ी खेप पकड़ी है। मिल्क पाउडर और रिफाइंड से तैयार किया गया 1200 किलोग्राम पनीर पिकअप जीप में 12 ड्रमों में भरा गया था।

panner 2

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा: अधिकारी।

होली तक जारी रहेगा अभियान: अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि होली के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान लोगों की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article