Hindon Barrage News: गाजियाबाद में हिंडन बैराज ब्रिज बंद, एक महीने तक बढ़ेगी परेशानी; जानें वैकल्पिक रूट

Hindon Barrage Ghaziabad News: गाजियाबाद में हिंडन बैराज ब्रिज को मरम्मत कार्य के चलते 1 से 30 सितंबर तक बंद किया गया है। मार्ग बंद होने से सिद्धार्थ विहार, कनावनी और इंदिरापुरम आने-जाने वालों को परेशानी होगी।

Hindon Barrage Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार को इंदिरापुरम और ट्रांस-हिंडन के इलाकों से जोड़ने वाले हिंडन बैराज ब्रिज एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक इस रास्ते पर किसी भी तरह का आवागमन नहीं हो सकेगा। सिंचाई विभाग ने बैराज की जर्जर लोहे की जाली और अन्य सुरक्षा संबंधी खामियों को देखते हुए मरम्मत कार्य शुरू किया है। इस रास्ते के बंद होने से सिद्धार्थ विहार, कनावनी, इंदिरापुरम, प्रताप विहार और विजयनगर के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें वैकल्पिक रूट लेकर लंबे रास्ते से सफर करना होगा।

Ghaziabad Hindon Barrage

हिंडन बैराज ब्रिज एक महीने के लिए बंद (File Photo)

दरअसल, हिंडन बैराज पर लगी लोहे की जाली कई जगह पूरी तरह से सड़ और गल चुकी है। विभाग की ओर से दोनों तरफ की जाली को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी वजह से इस रास्ते को पूरी तरह बंद किया गया है। विभाग के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय लिया गया है।

End of Feed