शहर

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, कई जिलों में बंद हुए स्कूल, तो कहीं पुलिस भर्ती स्थगित

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 3 नेशनल हाईवे समेत 218 सड़कें बंद हो गई है।

Image

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

HP Weather: हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। बीते दिनों एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ बर्फबारी क अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिले ऐसे हैं जहां मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए अवकाश देने का फैसला किया गया है। इतना ही नहीं बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के चलते 3 नेशनल हाईवे समेत 218 सड़कें बंद हो गई है।

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही किन्नौर, हमीरपुर, उन्ना और बिलासपुर में कोल्ड डे और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को कुल्लू और लाहौल में हिमखंड गिरे हैं। उसके बाद किन्नौर और चंबा में हिमखंड गिरने की खबर सामने आई। लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के कारण न केवल शैक्षणिक संस्थान बंद हुए हैं, बल्कि सोलन और धर्मशाला में पुलिस भर्ती को भी स्थगित किया गया है।

आगामी दिनों में भी जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का सिलसिला

शिमला मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि नारकंडा-कुफरी समेत लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, शिमला और सिरमौर के कई इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। पांगी घाटी ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है। कल मनाली और पहाड़ों की रानी शिमला में भी बर्फ के फाहे (Snowflakes) गिरे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज भी प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। विभाग ने इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 3 और 4 मार्च को भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने से कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!