शहर

Himachal News: उफनती नदी के बीच फंसे 2 लोगों को वायुसेना और NDRF ने बचाया; सिरमौर में बुजुर्ग को किया एयरलिफ्ट

हिमाचल प्रदेश के नाहन में उफनती रूण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने सो दो लोग तेज बहाव के बीच फंस गए। जिसके बाद IAF और NDRF ने संयुक्त अभियान में उन्हें सुरक्षित बचाया।

Image

उफनती नदियों के बीच राहत अभियान तेज

Photo : ANI

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को नाहन शहर में उफनती रूण नदी के बीच फंसे दो लोग फंस गए। जिनको भारतीय वायुसेना (IAF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। तेज बहाव और खराब मौसम के बीच यह रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से पूरा किया गया।

मंगलवार को नाहन में रूण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी के तेज बहाव के कारण दो लोग नदी के बीच फंस गए थे। सूचना मिलने के बाद IAF और NDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद दोनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसी दिन IAF के वेस्टर्न एयर कमांड के जवानों ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में तेज बहाव वाली नदी के बीच फंसे एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बचाया।

IAF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि अंधेरे और खराब मौसम के बावजूद हेलीकॉप्टर ने चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। नदी के बीच फंसे और थके हुए बुजुर्ग को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया गया।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी NDRF का रेस्क्यू

देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच NDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में NDRF ने सेमरिया तहसील के बाढ़ प्रभावित चाचाई टोला इलाके से एक फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बचाया। इसके अलावा जेवा तहसील के भानिगामा इलाके से छह लोगों को भी सुरक्षित निकाला गया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में NDRF की टीम ने बाढ़ प्रभावित बारा तहसील के लोनीपार गांव से 78 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने प्रभावित लोगों को तत्काल मदद उपलब्ध कराई और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। NDRF ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में उसकी टीमें लगातार तैनात हैं और लोगों की जान बचाने व प्रभावित समुदायों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए अभियान जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!