Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी, 10 से ज्यादा घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक पलट गई। बस में सवार करीब 100 यात्रियों में से 10-12 लोग घायल हो गए।

Yamuna Expressway Bus Accident: मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 76 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Yamuna Expressway Accident

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा

बस में करीब 100 यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि बस में करीब 100 यात्री सवार थे, जो नोएडा से दरभंगा की ओर जा रहे थे। CO संदीप सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में 10 से 12 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

End of Feed