शहर

कैंची धाम जानें वाले ध्यान दें... नैनीताल में लंबा जाम झेल रहे श्रद्धालु, इस वजह से अचानक उमड़ रही भारी भीड़

नैनीताल में इन दिनों कैंची धाम जाने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते सड़कों पर घंटो लंबा जाम श्रद्धालुओं को झेलना पड़ रहा है। 15 जून को कैंची धाम की स्थापना दिवस के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ यहां पहुंच रही है।

Image

कैंची धाम मंदिर (फाइल फोटो)

Nainital Kainchi Dham Traffic: उत्तराखंड में इन दिनों बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की कतार देखने को मिल रही है। दरअसल 15 जून को कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस है। इस वजह से यहां हर साल मेला लगता है। कैंची धाम में प्रतिष्ठा दिवस मनाने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। इस वजह से नैनीताल से मंदिर जाने वाली रोड खचाखच भरी हुई है। प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है।

सोमवार को कई किमी लंबी दिखी वाहनों की कतार

नैनीताल की कैंची धाम रोड पर सोमवार को भी लंबा जाम लगा रहा। इस रूट पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लगी रही। जिसके चलते कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों को भवाली सेक्टोरियम के पास पार्किंग में रोका गया। यहां से श्रद्धालुओं को कई किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ी। जाम के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर जाने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कैंची धाम आने वाले एक श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां आते हुए हम जाम में फंस गए। हमे एक से दो घंटे मेंदिर पहुंचने में लगे। हमें अपनी गाड़ी बिल्कुल पीछे पार्क करनी पड़ी। वहां से घूमकर हम पूरा पैदल चलकर यहां पर आए हैं। वहीं दूसरे श्रद्धालु ने बताया कि हम 8 बजे सुबह देहरादून से 50 किमी दूर थे। अभी तक यहां पहुंचने में हमे कम से कम दों घंटे का समय लगा है।

सड़क पर भीड़ कम करने के लिए स्पेशल बस सेवा

पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं और छुट्टियां मनाने आए सैलानियों को भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक की खास व्यवस्था की गई है। रास्ते पर निजी गाड़ियों की संख्या कम करने के लिए विशेष बस सेवा चलाई जा रही है। नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद राय मीणा ने बताया कि वीकेंड पे टूरिस्ट आ रहे हैं। और कैंची धाम में जितने भी दर्शनार्थी आ रहे हैं, उनके लिए हमने डिप्लॉयमेंट प्लान तैयार किया है। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही थी थी, वहां पे एडिशनल फोर्स तैनात की गई है। एसएसपी ने बताया कि हमने कैंची से और नैनीताल से शटल सेवाएं शुरू करवाई हैं। साथ ही उनसे आवागमन करवा रहे हैं। 15 जून को प्रतिष्ठा दिवस के चलते कैंची में आने वालों की संख्या और बढ़ रही है, जिस वजह से भीमताल से भी हमारी सेवा शुरू हो रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article