शहर

पिथौरागढ़ में बारिश बनी आफत, जलस्तर बढ़ने से पुल टूटा; पानी के बीच फंसे 70 परिवार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बारिश आफत बन गई है। मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। साथ ही नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे कई परिवारों का संपर्क टूट गया है और पानी के बीच फंस गए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई इलाकों में सड़कें बंद।
  • भारी बारिश का अलर्ट जारी।
  • राहत अभियान की मांग।

Heavy Rains in Pithoragarh: उत्तराखंड में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पूरे प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर रखा है। पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश के कारण सभी नदियां, प्राकृतिक जल स्रोत उफान पर हैं। इसके चलते लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़ में देर रात से ही भारी बारिश का दौर जारी है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।

कई इलाकों की सड़कें बंद

पिथौरागढ़ के धारचूला मुनस्यारी में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से मुनस्यारी के तल्ला जोहार क्षेत्र मे नोलड़ा खतेड़ा मोटर मार्ग सहित अन्य कई सड़क बंद पड़ी हुई है।

जलस्तर बढ़ने से 70 परिवारों का टूटा संपर्क

भारी बारिश के चलते मंदाकिनी नदी से भू कटाव भी हो रहा है। मदकोट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है। हालात ये है कि पानी के बहाव से तटबंध और सुरक्षा दीवारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मंदाकिनी नदी का रुख भौराबगड़ और देवी बगड़ रिहायशी इलाके की तरफ जा रहा है। साथ ही ग्राम सभा बुंग-बंग सिमखोला को जोड़ने वाला पुल भी भारी बारिश के चलते नदी के तेज बहाव में बह गया। इसके कारण यहां रह रहे 70 परिवारों का सम्पर्क भी टूट गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल अस्थाई पुल की व्यवस्था करने की मांग की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article