Heavy Rain Alert: उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा शनिवार यानी 27 जुलाई को देहरादून जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक चलने वाले सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
फाइल फोटो।
शुक्रवार को बंद रहा स्कूल
इससे पहले उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया गया था।
देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने आदेश जारी कर कहा था कि एनडीएमए द्वारा देहरादून के लिए भारी बारिश का ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसे देखते हुए शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
