खराब मौसम की मार, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

उत्तर भारत में मानसून की भारी बारिश और खराब मौसम के चलते जम्मू-कश्मीर की दो सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं पर ब्रेक लग गया है। प्रशासन ने मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी यात्रा और अमरनाथ यात्रा दोनों को अस्थाई रुप से स्थगित कर दिया है। यह फैसला पूरी तरह श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

vaishno devi

वैष्णो देवी यात्रा पर अस्थाई रोक (File Photo)

कटरा पहुंच चुके तीर्थयात्रियों को रोका गया

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के अलर्ट के बाद यात्रा को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। कटरा पहुंच चुके श्रद्धालुओं को फिलहाल आगे बढ़ने से रोक दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी गई है। तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए है और हालात सुरक्षित होते ही यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

End of Feed