शहर

Hathras Accident: हाथरस में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, 3 की मौत

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में अलीगढ़-एटा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत हो गई। समीर, असलम और मुस्तकीम दिल्ली में मजदूरी करते थे और एटा जा रहे थे। टक्कर के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Image

फाइल फोटो

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में होली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस फरार आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

दिल्ली में मजदूरी करते थे तीनों युवक

यह हादसा सिकंदराराऊ में अलीगढ़-एटा मार्ग पर रतनपुर गांव के नजदीक हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय समीर , 25 वर्षीय असलम और 25 वर्षीय मुस्तकीम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक अपना घर चलाने के लिए दिल्ली में मजदूरी का काम किया करते थे। वे किसी काम से अलीगढ़ की तरफ से एटा जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

फरार वाहन चालक की तलाश कर रही पुलिस

सिकंदराराऊ के सर्कल ऑफिसर, जे एन अस्थाना ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान में जुटी है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही संभावित मार्गों पर जांच और सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article