Hathras Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर; 6 की मौत

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक डबल डेकर बस ने ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने ईको कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident

फाइल फोटो

दिल्ली से धौलपुर जा रही ईको कार

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह 4:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला हरिया के पास हुई। पुलिस ने बताया कि एक इको कार दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही एक डबल डेकर बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय ईको कार में करीब 13 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। वहीं 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

End of Feed