Hathras Murder: बर्खास्त सिपाही की खौफनाक साजिश, खुद को ‘मरा हुआ’ दिखाने के लिए भिखारी को बनाया शिकार

हाथरस में एक बर्खास्त सिपाही को भिखारी की हत्या कर अपनी मौत का नाटक रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में साजिश का खुलासा हुआ। आरोपी पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Hathras Murder Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी मौत का झूठा नाटक रचने के लिए एक भिखारी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच के दौरान इस सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 मार्च को उत्तर पूर्वी रेलवे के हाथरस रोड हॉल्ट के पास एक टिन शेड में घटी, जहां से एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का झुलसा हुआ शव बरामद किया गया।

पहचान पत्र बदलकर पुलिस को किया गुमराह

पुलिस के अनुसार, आपराधिक गतिविधियों के कारण पहले ही सेवा से बर्खास्त किए गए रामवीर सिंह (55) ने भिखारी की कथित तौर पर हत्या कर शव को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने अधिकारियों को गुमराह करने के लिए शव के पास अपना पहचान पत्र और सामान भी रख दिया ताकि उसकी मौत का झूठा दावा सही साबित हो सके। हाथरस शहर के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पुलिस ने साजिश का खुलासा करते हुए 14 अप्रैल को मैनपुरी जिले के किशनी इलाके के निवासी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed