Hathras Mahotsav: उत्तर प्रदेश के हाथरस में आज से हाथरस महोत्सव का आगाज हो रहा है। यह महोत्सव बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जोकि 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक जारी रहेगा। सात दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। इसी कार्यक्रम से हाथरस महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस महोत्सव में एक दर्जन के करीब झूलें लगाए गए हैं और 150 दुकानें भी लगाई गईं है। इसके अलावा यूपी के अन्य जिलों की फेमस चीजों के स्टॉल भी यहां देखने को मिलेंगे।
हाथरस महोत्सव 2023 (फोटो साभार - ट्विटर)
सामूहिक विवाह कार्यक्रम
हाथरस महोत्सव के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें 300 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेगें। इस महोत्सव का आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से होगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी जोड़ों की शादी पूरी रीति रिवाज के साथ कराई जाएगी। जिसके बाद इन्हें विवाह संबंधी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
इस महोत्सव के दूसरे दिन यानी 16 दिसंबर को कवि सम्मेलन-मुशायरा, मिशन जागृति, मिलेट मेला और कुकिंग शो होगा। इसके बाद 17 दिसंबर को साधो द बैड, मां-बेटी मेला और मतदाता जागरुक कार्यक्रम आयोजित होगा। 18 दिसंबर को यहां पर बाल अधिकार जागरूकता , काफ्ट एवं चित्रकला प्रदर्शनी,अभिषेक राजपूत के भजन आदि कार्यक्रम होंगे।
समापन के दिन कार्यक्रम
19 दिसंबर को आपको यहां रियलिटी शो स्टार नाइट-हेमंत ब्रजवासी, हेल्दी बेबी शो एवं पोषण गोष्ठी, स्काउट-गाइड शिविर आदि देखने को मिलेगा। 20 दिसंबर को यहां पर बॉलीवुड नाइट, दुर्गाशक्ति कार्यशाला एवं हक की बात जिलाधिकारी के साथ, वाइस ऑफ हाथरस एवं कल्चरल ट्रेडिशनल रैंप वाक, रोजगार मेला, परिधान शो आदि का आयोजन देखने को मिलेगा। महोत्सव के आखिरी दिन 21 दिसंबर को बॉलीवुड मेगा नाइट, पेट शो, वाइस ऑफ हाथरस फिनाले आयोजित होगा।
