
शहरों के समाचार, 15 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: महाराष्ट्र विधान परिषद ने लोकायुक्त विधेयक को दी मंजूरी, केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया विधायकों का विकास निधि फंड
आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 15 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: महाराष्ट्र विधान परिषद ने शुक्रवार को लोकायुक्त विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी। अब लोकायुक्त को मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई जांच शुरू करने से पहले विधानसभा की मंजूरी लेनी होगी। जानकारा के अनुसार, शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने इसे उच्च सदन में पेश किया और शुक्रवार को इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने विधायकों को मिलने वाले विकास निधि फंड की राशि को बढ़ा दिया है। अब विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा में यह जानकारी दी। पटना के दानापुर कोर्ट कैंपस में सनसनीखेज घटना हुई। यहां पर बेऊर जेल से पेशी के लिए लाए गए कैद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नोएडा में आवारा कुत्तों को लेकर वाद विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक सोसाइटी का आया है, जहां पर खुले में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर पशु प्रेमी और सोसाइटी के लोग आपस में भिड़ गए और काफी कहासुनी हुई।गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी के गैंग के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :