10 लाख मुआवजा, 25 लाख तक का लाभ...हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति

हरियाणा में 36 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद खत्म हो गई। सरकार ने नियमित भर्ती, कैशलेस सुविधा, जोखिम भत्ता, मुआवजा, मेडिकल छुट्टी, पदोन्नति और न्यूनतम वेतन समेत कई मांगों पर सहमति जताई है। कर्मचारी आज से काम पर लौटेंगे।

हरियाणा में पिछले 36 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे। पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को मान लिया है और उन्हें लिखित में आश्वासन दिया है। सरकार के साथ सहमति बनने के बाद हड़ताल तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है। सफाई कर्मचारी आज से ही काम पर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छ किया जाएगा और स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

10 लाख मुआवजा, 25 लाख तक का लाभ...हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति

नरेश शास्त्री ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया, जिसके बाद हड़ताल का समाधान निकला। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करना उनकी प्रमुख मांग थी। इसके अलावा फायरमैन और ड्राइवरों को भी भर्ती में लाभ देने पर सहमति बनी है। कर्मचारियों को एलटीसी और मेडिकल चेकअप की सुविधा भी मिलेगी।

End of Feed