शहर

Yamuna Nagar News: अंबाला रोडवेज कर्मचारी की हत्या मामले ने पकड़ा तूल, कर्मचारियों ने किया चक्का जाम; जगह-जगह किया जा रहा प्रदर्शन

अंबाला में रोडवेज कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान चार बदमाशों ने हत्या कर दी। इस घटना के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया हैं।

Image

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

Yamuna Nagar News: हरियाणा के अंबाला में रोडवेज कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान चार बदमाशों द्वारा हत्या के विरोध में पूरे हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। रात 12:00 से ही कर्मचारियों ने चक्का जाम शुरू कर दिया है। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि अंबाला में ड्यूटी पर तैनात रोडवेज कर्मचारियों ने जब बस अड्डा के अंदर आए कार चालकों को कार बाहर ले जाने के लिए कहा तो उन्होंने रोडवेज कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी।

रोडवेज कर्मचारियों ने पूरे हरियाणा में किया चक्का जाम

इसी मारपीट में रोडवेज कर्मचारी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस द्वारा हत्यारों को पकड़ा नहीं गया है। जिनके खिलाफ रोडवेज कर्मचारीयो में भारी रोष है। रोडवेज कर्मचारी के परिजनों को नौकरी दी जाए, मुआवजा दिया जाए, इसी मांग को लेकर पूरे हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों ने रात 12:00 बजे से चक्का जाम कर दिया है। कर्मचारी नेता ने कहा कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक यह हड़ताल चक्का जाम जारी रहेगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें