Nuh News : 15 दिन बाद होनी थी डिलीवरी, सफर के बीच रोडवेज बस में गूंजी किलकारी; चालक की सूझबूझ ने जीता दिल

हरियाणा के नूंह में चलती रोडवेज बस में एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया। जांच और अल्ट्रासाउंड के बाद उन्हें बताया गया कि प्रसव में अभी करीब 15 दिन का समय दिया गया था।

नूंह : जिले के फिरोजपुर झिरका में शुक्रवार देर शाम हरियाणा रोडवेज की चलती बस में एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया। महिला अपने पति के साथ अलवर से लौट रही थी। रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज होने पर बस में मौजूद महिलाओं ने उसकी मदद की। वहीं, चालक कासम ने सूझबूझ दिखाते हुए सवारियों से भरी बस को करीब 20 मिनट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), फिरोजपुर झिरका पहुंचा दिया। अस्पताल में मां और नवजात को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Woman Gives Birth on Bus

(सांकेतिक फोटो-Istock)

अल्ट्रासाउंड में बताया था 15 दिन का समय

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर-7 निवासी शोयब खान शुक्रवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी सुमैय्या को प्रसव संबंधी जांच के लिए अलवर के सानिया अस्पताल लेकर गए थे। जांच और अल्ट्रासाउंड के बाद उन्हें बताया गया कि प्रसव में अभी करीब 15 दिन का समय है। इसके बाद दवाइयां देकर दंपती को घर लौटने की सलाह दी गई।

End of Feed