Haryana Rajya Sabha Election : निर्दलीय उम्मीदवार की एंट्री ने कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें, क्या हैं नए समीकरण?

​Haryana Rajya Sabha Election : 5 मार्च को राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। सबसे पहले बीजेपी के उम्मीदवार संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी के तमाम विधायकों के साथ अपना नामांकन भरा। इसके बाद कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध ने नामांकन दाखिल किया।

Haryana Rajya Sabha Election 2026 : हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटें खाली हुई थी। विधायकों की संख्या बल के अनुसार एक-एक सीट बीजेपी और कांग्रेस को जाना तय थी, लेकिन एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल करके इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। निर्दलीय उम्मीदवार के मैदान में उतरने से कांग्रेस की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। क्योंकि इससे पहले 2 बार हरियाणा में दो राज्यसभा के चुनाव इस बात के गवाह है कि कांग्रेस जीती हुई सीट निर्दलीय उम्मीदवार से हार चुकी है।

Haryana Rajya Sabha Election : निर्दलीय उम्मीदवार की एंट्री ने कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें, क्या हैं नए समीकरण?

बीजेपी-कांग्रेस के पास पर्याप्त वोट

5 मार्च को राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। सबसे पहले बीजेपी के उम्मीदवार संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी के तमाम विधायकों के साथ अपना नामांकन भरा। इसके बाद कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध ने नामांकन दाखिल किया। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 31 विधायकों के वोट की जरूरत है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 48 बीजेपी के विधायक हैं और बीजेपी को 3 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है, 37 कांग्रेस के विधायक हैं और दो विधायक इंडियन नेशनल लोक दल के हैं। इन आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस और बीजेपी के पास अपने-अपने उम्मीदवार को जीतने के लिए पर्याप्त विधायक हैं।

End of Feed