हरियाणा में पेश हुआ बजट 2026-27; महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को मिली बड़ी राहत

हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह बजट हर वर्ग की जरूरतों, खासकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। साथ ही, उन्होंने राज्य में आधुनिक वेडिंग सिटी विकसित करने और बुजुर्गों के लिए बेहतर पेंशन योजनाओं पर भी जोर दिया।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज पेश किया। बजट पेश करने के बाद, टाइम्स नाउ नवभारत को दिए गए विशेष इंटरव्यू में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसे ऐतिहासिक बताया। बजट पेश करते समय पगड़ी पहनने के बारे में उन्होंने कहा कि वे पहले भी विभिन्न अवसरों पर पगड़ी पहनते रहे हैं और अब इस पद पर रहते हुए भी इसे अपनाया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों को बधाई दी और कहा कि यह बजट महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को ध्यान में रखते हुए कुल 2 लाख 23 करोड़ रुपये का यह ऐतिहासिक बजट पेश किया गया है।

Haryana CM Nayab Singh Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

वेडिंग सिटी बनाने के विषय कहा ये

हरियाणा में वेडिंग सिटी बनाने के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले यह सुझाव दे चुके हैं कि लोग शादी समारोह के लिए विदेशों का रुख करते हैं, जबकि हमारे देश में भी ऐसे आधुनिक और आकर्षक स्थल होने चाहिए, जहां न केवल हमारे लोग बल्कि विदेशी नागरिक भी शादी समारोह आयोजित कर सकें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में पिंजौर, खरखोदा और सोहना में वेडिंग सिटी विकसित किए जा रहे हैं।

End of Feed