फर्श और दीवारों पर खून के कई छींटे, हरियाणा में इंजीनियर की संदिग्ध मौत से हड़कंप

Haryana Crime News: पंचकूला के अमरावती एंक्लेव में एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। कमरे में खून के निशान और दीवार पर लिखने की कोशिश ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

Haryana Crime News: हरियाणा के पंचकूला जिले (panchkula news) के पिंजौर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमरावती एंक्लेव में किराए के मकान में रहने वाले 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है, जो हैदराबाद का रहने वाला था और हाल ही में यहां एक निजी आईटी कंपनी में नौकरी करने आया था। घटना का पता तब चला जब सुबह मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

Haryana Crime News

पंचकूला में सनसनी (Photo: Times Now Navbharat)

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया दौरा

कमरे के अंदर का नजारा बेहद परेशान करने वाला था। युवक का शव जमीन पर पड़ा था और चारों तरफ खून फैला हुआ था। कमरे का सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक ने किसी तेज चीज से खुद को चोट पहुंचाई, जिससे ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या के रूप में देख रही है, लेकिन बाकी सभी संभावनाओं की भी जांच की जा रही है।

End of Feed