Hardoi Accident: पेड़ से टकराने पर कार के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत

सड़क हादसे में कार में सवार एक मासूम समेत सभी पांच लोगो की मौतहरदोई में एक परिवार समारोह में जाते समय हादसे का शिकार हो गया। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई
  • हादसे में पांच लोगों की मौत
  • गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला

Hardoi Car Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बिल्हौर कटरा हाईवे पर सोमवार देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में पांच लोग सवार थे जिनकी इस हादसे में मौत हो गई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को काटकर पांचों लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक सबकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है।

road accident

हरदोई में दर्दनाक हादसा

खम्हरिया गांव के पास हुआ हादसा

सोमवार रात को बिल्हौर कटरा हाईवे पर खम्हरिया गांव के पास एक तेज़ रफ्तार जाइलो कार दुर्घटना का शिकार हो गई। गाड़ी में सवार लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी रूपापुर से सवायजपुर की तरफ जाते समय यह कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने उन्हें कार से निकालने की कोशिक की, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ग्रामीण किसी को भी गाड़ी से बाहर नहीं निकाल पाए। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गाडी में फंसे शवों को किसी तरह गाड़ी काटकर निकाला।

End of Feed