शहर

Gyanvapi ASI Report: ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट सबमिट करने के लिए एएसआई को मिला अतिरिक्त समय, 10 दिन की मिली मोहलत

Gyanvapi ASI Report: ज्ञानवापी परिसर के सर्वे रिपोर्ट को जमा करने के लिए एएसआई ने एक बार फिर अधिक समय की मांग की है। जिला कोर्ट में हुई सुनवाई में जज ने अतिरिक्त समय मांगने पर नाराजगी जताई है।

Image

ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट सबमिट करने के लिए मिला 10 दिन समय

Gyanvapi ASI Report: अगस्त में हुए ज्ञानवापी सर्व के रिपोर्ट को सबमिट करने में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को अधिक समय लग रहा है। हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान एएसआई द्वारा सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए वाराणसी कोर्ट ने अतिरिक्त समय मांगा है। जानकारी के अनुसार इस बार एएसआई द्वारा 3 सप्ताह का समय मांगा गया था।

बता दें कि पिछली बार की सुनवाई में एएसआई द्वारा 15 दिन की मोहलत मांगी गई थी लेकिन कोर्ट ने केवल 10 दिन का समय हिदायत के साथ दिया था। 29 नवंबर को रिपोर्ट सबमिट करने के लिए डेडलाइन थी। इस सुनवाई के दौरान ही एएसआई द्वारा अतिरिक्त समय की मांग की गई है। इस सर्वे रिपोर्ट का इंतजार सभी को है। सभी जानना चाहते हैं कि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान क्या मिला है।

इतने दिन की मिली मोहलत

ज्ञानवापी परिसर की सर्वे के काम 24 जुलाई को शुरू हुआ था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसे रोक दिया गया था। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की अनुमति बाद 4 अगस्त को सर्वे का काम एक बार फिर शुरू किया गया है। 3 महीने में एएसआई द्वारा सर्वे का काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन इसी रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार एएसआई द्वारा एक बार फिर अतिरिक्त समय मांगने पर इस बार भी कोर्ट ने केवल 10 दिन का ही समय दिया है।

जज ने जताई नाराजगी

कोर्ट की सुनवाई पर एएसआई द्वारा दोबारा समय मांगने पर जिला जज ने नाराजगी जताई और गवर्निंग काउंसिल से बात कर स्थिति को स्पष्ट करने के आदेश दिए। इसके बाद काउंसिल ने आवेदन में दी गई दलीलों का हवाला दिया और अतिरिक्त समय के पक्ष में बात की। काउंसिल ने बताया कि सर्वे कर महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त किए गए हैं। पुरातत्व विभाग इसकी रिपोर्ट बना रहा है और उन्होंने आगे बताया कि इतना समय केवल जीपीआर तकनीक से हुए सर्वे की रिपोर्ट बनाने में लगा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article