Gwalior Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के सामने ट्रक पलटा, 13 श्रद्धालुओं की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के सामने देर रात करीब एक बजे बेकाबू ट्रक पलट गया। इस हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

Gwalior Truck Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के सामने देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। चीनोर की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

gwalior accident

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के सामने दर्दनाक हादसा

ट्रक का ब्रेक फेल होने की आशंका

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब एक बजे आंतरी थाना क्षेत्र में हुई। शुरुआती जानकारी में ट्रक के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज गति से लुढ़कते हुए पलट गया और वहां मौजूद श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। कई लोग ट्रक के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed