गुरुग्राम

होटल के कमरे में काटा बर्थडे का केक...फिर गर्लफ्रेंड की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूल गया बॉयफ्रेंड

कुरुक्षेत्र के एक होटल में युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं। दरअसल, लड़के का जन्मदिन मनाने के लिए दोनों होटल के कमरे में गए। जहां युवक ने पहले महिला की हत्या की और फिर फांसी के फंजे से झूल गया। आइए जानें क्या है पूरा मामला-

Image

गर्लफ्रेंड की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला बॉयफ्रेंड

Photo : iStock

Gurugram News: कुरुक्षेत्र के एक होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती के शव पाए गए। पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। सिटी पुलिस, कुरुक्षेत्र, के थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि संदेह है कि व्यक्ति ने महिला की हत्या करने के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि दोनों की शिनाख्त कर ली गई है। पुरुष पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला था, जबकि महिला अंबाला की रहने वाली थी और वर्तमान में यहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी।

होस्टल में मिला दोनों का शव

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दोनों होटल पहुंचे और कमरे को बंद कर लिया। वो अपने साथ केक लेकर आए थे क्योंकि उस दिन उस युवक का जन्मदिन था। शनिवार को दोपहर तक जब युवती होस्टल के कमरे में नहीं पहुंची तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद फांसी पर झूला युवक

इसी तरह, युवक के माता-पिता द्वारा की गई कॉल का भी कोई जवाब नहीं मिला। शनिवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसने उनके मोबाइल फोन की लोकेशन से उनका पता लगाया। एसएचओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article