गुरुग्राम

Weather Forecast : हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन हिस्‍सों में हो सकती है तेज बारिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 05:31 PM IST

Weather Forecast : मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट में बताया गया है कि, 30 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

Image

हरियाणा में बारिश की संभावना।

Photo : BCCL

Weather Forecast : हरियाणा में जून में मौसम की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि, यहां पर इस बार 92% कम बारिश हो सकती है। जिसका प्रभाव प्रत्‍यक्ष रूप से धान की रोपाई पर पड़ेगा। बता दें कि, मई के महीने में सामान्य से 71 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि, प्रदेश में एक जून के बाद गर्मी में इजाफा होगा, जिसकी वजह है कम बारिश होना। जून के शुरुआती दिनों में नौतपा का असर भी दिख सकता है। मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए कहा है कि, जून के महीने में तापमान में सामान्य से एक और दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

जून में बारिश में आएगी कमी

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि, जून के महीने में बारिश कम हो सकती है, क्‍योंकि इस महीने गर्मी से कुछ राहत महसूस करने को मिली थी। एक मई से 26 मई तक 26 मिमी बारिश हुई, जो 71% ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जून में 92% कम बारिश हो सकती है। बता दें कि गुरुग्राम समेत हरियाणा में नौतपा का प्रभाव नहीं दिख रहा है। बारिश और तेज हवा तापमान में गिरावट की वजह बनी हुई हैं। रविवार से अब तक दिन के समय में 4.4 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि, गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में तकरीबन एक जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं, हरियाणा के 16 जिलों में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि, इन 16 जिलों में 60 KM की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और बारिश की संभावना भी है।

इन क्षेत्रों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट में बताया गया है कि, 30 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article