Weather Update : गुरुग्राम में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम, IMD ने किन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, जानिए

Weather Update : मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में जिक्र किया है कि अगले कुछ घंटों में गुरुग्राम के अलावा सिरसा, कैथल, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद और पानीपत में हवा की गति 40 से 50 किमी के बीच रहेगी।

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर के बाद हरियाणा में भी बुधवार को मौसम बिगड़ता हुआ नजर आया। जहां एक ओर सोनीपत और जींद के लोगों को बारिश का सामना करना पड़ा तो वहीं, दूसरी ओर रेवाड़ी में ओलावृष्टि भी हुई है। IMD चंडीगढ़ ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गुरुग्राम में भी अगले कुछ घंटों में बारिश और ओले गिर सकते है। गुरुग्राम के अलावा आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आठ जिलों को छोड़कर हरियाणा के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करने के साथ-साथ ये भी संभावना जताई गई है कि चार मई को आधे हरियाणा में आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा, लेकिन कुछ जगहों पर बारिश और आंधी का क्रम जारी रह सकता है।

​Weather Forecast, Weather Update, Haryana Weather

गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

इन जगहों पर बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में जिक्र किया है कि अगले कुछ घंटों में गुरुग्राम के अलावा सिरसा, कैथल, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद और पानीपत में हवा की गति 40 से 50 किमी के बीच रहेगी। जबकि हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, भिवानी और फतेहाबाद में भी मौसम काफी हद तक बिगड़ सकता है।

End of Feed