गुरुग्राम

Gurugram News : फर्जी डॉक्‍टर बनकर 17 साल से चला रहा था क्‍लीनिक, स्‍वास्‍थ्‍य टीमों ने छापेमारी कर पर्दाफाश किया

Gurugram News : गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास अवैध तरीके शांति क्लीनिक चलाया जा रहा था। जिसे लेकर सीएम फ्लाइंग और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने छापेमारी की।

Image

गुरुग्राम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Gurugram News : अगर आप छोटी या बड़ी बीमारी में किसी भी क्‍लीनिक में डॉक्‍टर से चेकअप करा लेते हैं तो सावधान हो जाइए। दरअसल, गुरुग्राम में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने एक फर्जी क्‍लीनिक का भंडाफोड़ किया है। जहां पर आरोपी पिछले 17 साल से डॉक्‍अर बनकर लोगों को इलाज के नाम पर ठग रहा था। उसने अपने क्‍लीनिक में मरीजों को देने के लिए कई सुविधाएं रखी थीं। मरीज वहां भर्ती हो सकते थे और उनके लिए कई मशीनें भी थीं। आरोपी के बारे मे जानकारी तब मिली जब सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके क्‍लीनिक पर छापेमारी की।

टीम को कैसे मिली जानकारी

सीएम फ्लाइंग की टीम को पिछले काफी समय से गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास अवैध तरीके शांति क्लीनिक चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। तभी टीम ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के साथ संयुक्‍त रूप से छापेमारी करने की योजना बनाई। इसके लिए दोनों विभागों ने एक स्‍पेशल टीम का गठन किया। इस टीम के साथ मौके पर गढ़ी हरसरू पीएचसी के डॉक्टर गुरिंदर सिंह भी छापेमारी करने लिए पहुंचे थे।

डिग्री तक नहीं दिखा सका आरोपी

स्‍थानीय सूत्रों के मुताबिक, सीएम फ्लाइंग और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम जैसे ही शांति क्‍लीनिक पर पहुंची तो उनका परिचय अजय नाम व्‍यक्‍ति से हुआ जो कि क्‍लीनिक और लैब चलाता है। इसके बाद टीम ने अजय से उसकी डिग्री और डिपलोमा दिखाने के लिए कहा। जब वो ये दोनों ही चीजें नहीं दिखा सका तो टीम ने उसको क्‍लीनिक चलाने का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। छापेमारी करने आई टीम ने उसके क्‍लीनिक पर जांच की तो उन्‍हें बड़ी मात्रा में दवाइयां मिलीं। इसके साथ ही टीम को ग्लूकोमीटर, बीपी अपार्टस और माइक्रोस्‍कोप समेत तमाम मेडिकल उपकरणों के बिल मिले।

यूपी का रहने वाला है आरोपी

डॉक्‍टर गुरिंदर सिंह कहना था कि पिछले 17 सालों से डॉक्‍टर बनकर अजय इसी क्‍लीनिक में हजारों लोगों को इलाज के नाम पर ठग चुका है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि आरोपी युवक यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। इस पर कार्रवाई करते हुए एनएमसी एक्ट 2019, धोखाधड़ी व मानव जीवन के खिलवाड़ करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाद में जमानत पर उसे छोड़ दिया गया।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article