Gurugram: गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आया है। यह चुनाव इस साल अप्रैल माह के अंत या मई माह के पहले सप्ताह में हो सकता है। हरियाणा सरकार ने निगम वार्डबंदी को लेकर एडहाक कमेटी में बदलाव करते हुए दोबारा से इस कमेटी का गठन कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया कि एडहाक कमेटी में सदस्यों की संख्या घटा कर 10 से पांच कर दी गई है। पूर्व में गठित कमेटी द्वारा तैयार बार्डबंदी का प्रारूप ही मान्य होगा। नई कमेटी वार्डों के क्षेत्र और क्रम को लेकर आने वाली शिकायतों को सुलझाने का कार्य करेगी। गुरुग्राम नगर निगम में इस बार 35 की जगह 40 वार्ड और मानेसर में 20 वार्ड बनाए गए हैं।
गुरुग्राम जिला उपायुक्त बैठक करते हुए
बता दें कि गुरुग्राम नगर निगम में मेयर और पार्षदों का कार्यकाल बीते वर्ष नवंबर में समाप्त हो गया था। जिसके बाद से वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू की गई, हालांकि इसमें अभी तक देरी हो रही थी, लेकिन अब इसमें तेजी लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई ढडहाक कमेटी 9 मार्च को बैठक कर वार्डबंदी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। यह कमेटी वार्डों को लेकर दावे और आपत्ति पर सुनवाई करे उस रिपोर्ट को सरकार के पास भेजेगी। लिए जाएंगे, इसके बाद वार्डबंदी पर अंतिम मुहर लगेगी। यही क्रम मानेसर नगर निगम में भी अपनाया जाएगा। बता दें कि मानेसर नगर निगम का गठन दिसंबर 2020 में हुआ था। इस साल यहां पर पहली बार निगम चुनाव का आयोजन होगा।
वार्डबंदी पर लोगों को रही हैं ये अपत्तियां
गुरुग्राम में पूर्व की एडहाक कमेटी द्वारा की गई वार्डबंदी पर कई जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को आपत्ति है। सबसे बड़ी अपत्ति वार्डों के बंटवारे में है। लोगों का कहना है कि कई पुराने वार्ड के क्षेत्रों का बंटवारा दो से तीन नए वार्डों में कर दिया गया है। वहीं, मानेसर वार्डबंदी में आरडब्ल्यूए ने मांग उठाई थी कि, सोसायटियों के वार्ड गांवों से अलग बनाया जाए। इन सभी मामलों की सुनाई अब नई कमेटी करेगी। इस कमेटी के चेयरपर्सन जिला उपायुक्त हैं। इसके अलावा इसमें निगमायुक्त, अतरिक्त सहायक आयुक्त और शहरी स्थानीय निकाय के महानिदेश और एक जनप्रतिनिधि शामिल हैं। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि नई एडहाक कमेटी की बैठक नौ मार्च को होगी। जल्द ही वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी कर सरकार को भेज दी जाएगी। अप्रैल अंत या मई माक के शुरुआत में चुनाव होने की संभावना है।
