Gurugram: गुरुग्राम में आयोजित जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में पहुंचे विदेशी डेलिगेट्स शनिवार को सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में पक्षियों का दीदार करने पहुंचे। करीब 350 एकड़ क्षेत्र में फैले इस बर्ड सेंचुरी में यूरोप, साइबेरिया और मध्य एशिया के सैकड़ों प्रजाति के प्रवासी पक्षियों को देख विदेशी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। यह भारत के प्रमुख बर्ड सेंचुरी में से एक है। यहां पर हर साल सर्दियों की शुरुआत में करीब 250 प्रजातियों के लाखों विदेशी पक्षी प्रवास करते हैं। यहां पर अक्टूबर से लेकर मार्च अंत तक इन पक्षियों का जमावड़ा लगा रहता है। इनकी चहचहाहट से पूरा इलाका गूंजता रहता है। ये पक्षी यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। अगर आप भी नेचर लवर हैं तो होली की छुट्टियों में दोस्तों के साथ यहां घूमने का सुनहरा मौका है।
गुरुग्राम
Gurugram: गुरुग्राम के सुल्तानपुर पक्षी सेंचुरी में होली पर करें विदेशी पक्षियों के दीदार, जानें फीस से लेकर टाइमिंग तक सबकुछ
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 5, 2023, 01:32 PM IST
Gurugram: गुरुग्राम में स्थित सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी भारत के प्रमुख बर्ड सेंचुरी में से एक है। यहां पर 250 प्रजाति के लाखों विदेशी पक्षियों का दीदार किया जाता है। यहां पर अक्टूबर से लेकर मार्च अंत तक इन पक्षियों का जमावड़ा लगा रहता है। अगर आप भी नेचर लवर हैं तो होली की छुट्टियों में दोस्तों के साथ यहां घूमने का सुनहरा मौका है।
सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में मौजूद विदेशी पक्षी
KEY HIGHLIGHTS
- करीब 350 एकड़ क्षेत्र में फैला है यह बर्ड सेंचुरी
- यहां दिखते हैं यूरोप, साइबेरिया और मध्य एशिया के प्रवासी पक्षी
- अक्टूबर से मार्च तक इन पक्षियों को देखने के लिए सबसे सही मौका
