गुरुग्राम

Gurugram: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली में बड़ा बदलाव, अब हाईवे पर चढ़ते ही देना पड़ेगा टोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 01:22 PM IST

Gurugram: दिल्ली-गुरुग्राम एक्‍सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब दूरी के हिसाब से शुल्‍क अदा करना पड़ेगा। एनएचएआई इस एक्‍सप्रेसवे के सभी एंट्री और एग्जिट प्‍वाइंट पर कैमरे लगाने जा रहा है। इन कैमरों के लग जाने के बाद उन वाहन चालकों को भी टोल देना पड़ेगा जो कुछ किमी भी एक्‍सप्रेसवे पर सफर करेंगे।

Image

दिल्‍ली-गुरुग्राम एक्‍सप्रेसवे पर अब कैमरे से होगा टोल वसूली

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्‍सप्रेसवे के सभी एंट्री-एग्जिट पर लगेगा कैमरा
  • एनएचएआई ने कैमरे लगाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है
  • कैमरे से टोल वसूली होने पर एनएचएआई को होगा डबल मुनाफा

Gurugram: दिल्ली और गुरुग्राम के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों को अब यह सफर महंगा पड़ने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्‍ली-गुरुग्राम एक्‍सप्रेसवे पर वाहन चालकों के चढ़ते ही टोल वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। वाहन चालकों को इस एक्‍सप्रेसवे पर चढ़ते ही अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। लोगों को तय किए गए दूरी के हिसाब से टोल का भुगतान करना होगा। एनएचएआई इस एक्‍सप्रेसवे पर टोल वसूली के लिए सभी एंट्री और एग्जिट पर कैमरे लगा है। इनके इंस्‍टॉप होते ही लोगों से दूरी के हिसाब से टोल वसूली शुरू हो जाएगी।

बता दें कि दिल्‍ली-गुरुग्राम एक्‍सप्रेसवे पर अभी सिर्फ खेड़कीदौला टोल प्लाजा क्रॉस करने वाले वाहन चालकों को ही टोल देना पड़ता है। यहां के स्‍थानीय लोग लंबे समय से इस टोल प्‍लाजा को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कई पर बड़े स्‍तर पर प्रदर्शन भी हो चुका है। इस टोल को हटाने के बजाय एनएचएआई ने अब एक्सप्रेस-वे पर चढ़ते ही वाहन चालकों से टोल वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। एनएचएआइ के प्रबंधक ध्रुव गुप्ता ने बताया कि इस एक्‍सप्रेसवे के सभी एंट्री और एग्जिट पर कैमरे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्‍द ही कैमरे लगने शुरू हो जाएगा। जिसके बाद इस एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले लोगों से दूरी के हिसाब लिया जाएगा।

कैमरे लगने से टोल वसूली हो जाएगी डबल

बता दें कि एनएचएआई को खेड़कीदौला टोल प्लाजा से सालाना करीब 200 करोड़ रुपये टैक्‍स वसूली के रूप में मिलते हैं। लेकिन कैमरों के लग जाने से टोल वसूली का यह आंकड़ा 400 करोड़ को भी पार कर सकता है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, यहां पर लगने वाले सभी कैमरे एएनपीआर (आटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर) आधारित होंगे। इनके सामने से वाहन के गुजरते ही नंबर प्लेट रीड हो जाएगा। वाहन चालक जैसे ही इस एग्‍सप्रेसवे से एग्जिट करेगा दूरी के हिसाब से पैसे कट जाएंगे। इससे अब उन वाहन चालकों को भी टोल देना पड़ेगा जो अभी तक टोल प्‍लाजा नहीं क्रॉस करते थे। बता दें कि दिल्‍ली-गुरुग्राम एक्‍सप्रेसवे पर रोजाना करीब साढ़े तीन लाख वाहन निकलते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article