Gurugram Government Hospital: साइबर सिटी गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल परिसर (सेक्टर-10) में अगले वर्ष से 32 बेड पर इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) सुविधा विकसित होगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में गंभीर मरीजों के विशेष इलाज के लिए सौ बेड का ब्लॉक भी विकसित किया जा रहा है। पांच मंजिला इमारत में एक तल (फ्लोर) आईसीयू मरीजों के लिए ही समर्पित रहेगा। साल 2015 से यह प्रोजेक्ट स्वीकृत है। हालांकि निर्माण कार्य की नींव बीते साल 2021 में रखी गई। कुल 1.5 एकड़ जमीन पर यह ब्लॉक बनाया जा रहा है। करीब 21 करोड़ रुपये खर्च कर यह काम पूरा किया जाएगा।
सरकारी अस्पताल के नए ब्लॉक में होंगे 32 आईसीयू
इमारत का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की देखरेख में बनाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों की कोशिश है कि इस साल कार्य पूरा कर लिया जाए। उधर, स्वास्थ्य अधिकारी अगले साल से आईसीयू सुविधा के साथ इस इमारत को शुरू करने के प्रयास में हैं।
