गुरुग्राम

Nuh News: नूंह में साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी, रेप के बाद हत्या; खून से लथपथ मिला शव

Nuh News: हरियाणा के नूंह में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद खून से लथपथ हाल में उसकी लाश मिली।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह शनिवार को घर में खेल रही थी तभी गांव का एक युवक उसे शाम करीब चार बजे अपने साथ ले गया। जब वह बहुत देर तक घर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की।

खून से लथपथ शव बरामद

पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद कथित तौर पर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और खून से लथपथ उसका शव फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पिनगवां थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पिनगवां के थाना प्रभारी एवं निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम बनाई गई थीं। आखिरकार उसे मरोरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। चंद ने कहा, ‘‘हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article