गुरुग्राम

गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा: मिलेनियम सिटी से ग्रेनो तक दौड़ेगी रैपिड रेल

एनसीआर क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर का काम पूरा होगा। एक बार पूरा होने के बाद रैपिड रेल गुरुग्राम से नोएडा फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर नोएडा जाएगी। इससे यात्रियों को बहुत लाभ होगा।

Image

Representational Image

एनसीआर क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होने वाली है। क्योंकि यहां नए क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर बनाने की तैयारी की जा रही है। कॉरिडोर के पूरा होने के बाद मिलेनियम सिटी से ग्रेनो तक रैपिड रेल दौड़ेगी। क्षेत्रीय रैपिड रेल कॉरिडोर 60 किमी लंबा कॉरिडोर है। इसके पूरा होने के बाद एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण की समस्या कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे समय की भी बचत होगी और बिना जाम में फंसे आप अपने गंतव्य पर भी पहुंच पाएंगे।

गुरुग्राम से ग्रेनो तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर

जानकारी के अनुसार, सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर गुरुग्राम के राजीव चौक से लेकर नोएडा सेक्टर 142 से फरीदाबाद के बाटा चौक से होते हुए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक जाएगा। 60 किमी लंबे इस कॉरिडोर की अनुमानित लागत करीब 15,000 करोड़ बताई जा रही है।

हरियाणा सीएम ने मनोहर लाल से की मुलाकात

बता दें कि हाल ही में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान हरियाणा के सीएम ने मेट्रो के विस्तार और आरआरटीएस कॉरिडोर पर चर्चा की। बता दें कि उन्होंने सराय काले खां और करनाल के बीच आरआरटीएस कनेक्टिविटी को बढ़ाने की बात की। सीएम ने गुरुग्राम के बाढ़सा में एम्स तक मेट्रो लाइन के विस्तार को लेकर भी दिल्ली मंत्री मनोहर लाल से बात की है।

दिल्ली-एनसीआर को RRTS नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास

IGIA को गुरुग्राम, फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट सहित एनसीआर क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थानों से जोड़ने के लिए मूल्यांकन किया जा रहा है। IGIA को एनसीआर क्षेत्रों से आरआरटीएस नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जाएगा। ताकी एनसीआर क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार किया जा सके और इसे बेहतर बनाया जा सके। इस योजना में गुरुग्राम से पालम विहार से एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग लाइनों का प्रस्ताव किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article