Saras Mela 2024: गुरुग्राम में 13 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सरस आजीविका मेले में करीब 30 राज्यों की 900 से अधिक ग्रामीण महिला कारीगर भाग लेंगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ग्रामीण विकास मंत्रालय इस मेले का आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) के साथ मिलकर कर रहा है।
ये आइटम होंगे खास
मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न राज्यों के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे, जैसे कि टसर साड़ियां, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियां, पश्चिम बंगाल की कांथा साड़ियां, राजस्थानी प्रिंट, मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ियां, हिमाचल-उत्तराखंड के ऊनी उत्पाद और प्राकृतिक खाद्य उत्पाद आदि।
मंत्रालय ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को जोड़ा जाएगा और उन्हें आजीविका के विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा उनके कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, एक सरस ‘फूड कोर्ट’ भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें लगभग 25 राज्यों के स्टॉल होंगे।
