Republic Day 2025: 'हर की भूमि, जय-जय हरियाणा'…गीता ज्ञान से स्पोर्ट्स तक; देखिए कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी

Republic Day 2025: 76वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर समृद्ध हरियाणा की तस्वीर देखने को मिली। इस बार ‘समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास' के थीम पर झांकी प्रदर्शित की गई। भगवान श्री कृष्ण के गीता के ज्ञान से लेकर आधुनिकता के साथ स्पोर्ट्स पावर की झलक दिखी।

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के साथ समृद्धि और स्पोर्ट्स पॉवर के रूप में उभर रहे हरियाणा की तस्वीर दिखाई दी। झांकी पर खड़े पैरालंपिक खिलाड़ी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इन खिलाड़ियों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इन खिलाड़ियों में पद्मश्री पुरस्कार के लिए इस वर्ष चुने गए हरविंदर सिंह को देखकर दर्शक उत्साहित नज़र आए और पूरे जोश के साथ ‘जय हरियाणा' के नारे लगा रहे थे। झांकी पर हरविंदर सिंह के अलावा नितेश कुमार, अरुणा तंवर और तरुण ढिल्लों मौजूद थे, जो कि देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

Haryana Republic Day Jhanki

समृद्ध हरियाणा, विरासत और विकास की झांकी

'समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास' के थीम की झांकी

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियणा द्वारा तैयार की गई प्रदेश की झांकी में सांस्कृतिक विरासत के तौर पर भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता को दिए गए श्रीमद्भगवद गीता के संदेश की जन्मस्थली हरियाणा के समृद्ध व विकसित प्रदेश बनने की गाथा रविवार को दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई दी। 'समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास' के थीम पर तैयार इस झांकी में जहां एक ओर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के तौर पर गीता के ज्ञान को दर्शाया गया है, वहीं दूसरी ओर आईटी के प्रयोग से फसल का ब्यौरा भरते और अपनी उपज का भाव देखते किसान के साथ खेलों में स्पोर्टस पावर के तौर पर उभरते हरियाणा की झलक भी दिखाई दी। झांकी के अंतिम भाग में पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के अनूठे शहरीकरण मॉडल के रूप में विकसित हुए गुरुग्राम की गगनचुंबी ईमारतों का समूह भी नजर आया। हरियाणा का गुरुग्राम देश के प्रमुख आईटी सॉफ्टवेयर निर्यातकों में से एक है।

End of Feed