चण्डीगढ़

Republic Day 2025: 26 जनवरी को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट, पड़ोसी राज्यों पर कड़ी नजर

Republic Day 2025: 26 जनवरी को लेकर पंजाब पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पूरे राज्य में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। तस्करों, गैंगस्टर और गैंगस्टरों के सहयोगियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पूरे राज्य में दिन-रात लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि आपराधिक तत्वों को काबू किया जा सके।

Image

(फाइल फोटो)

Republic Day 2025: पंजाब के डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने शुक्रवार को 26 जनवरी को लेकर राज्य में सुरक्षा इंतजामों को लेकर बयान दिया है। अर्पित शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पंजाब में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हमने हॉटस्पॉट को चिन्हित करते हुए जितने जिले हैं सभी में स्पेशल ऑपरेशन चलाए हैं। इसके इलावा चंड़ीगढ़ से सीनियर अधिकरियो को जिलों में भेजा गया, ताकि वो सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा कर सकें। इसके अलावा हम पंजाब के साथ लगते राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। इन पड़ोसी राज्यों के साथ जानकारी एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं।

गैंगस्टरों पर पैनी नजर

उन्होंने आगे कहा कि 26 जनवरी को लेकर पंजाब पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पूरे राज्य में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तस्करों, गैंगस्टर और गैंगस्टरों के सहयोगियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पूरे राज्य में दिन-रात लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि आपराधिक तत्वों को काबू किया जा सके।

बता दें कि भारत में 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी 2025 की सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के सभी राज्यों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article