गुरुग्राम

कैथल : भजन गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महाराजा सूरजमल के बारे में लिखी ऐसी बात तो भड़के...

जाट समाज के लोगों ने भजन गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ जमकर नारे लगाए। समाज के लोगों ने जाट शिक्षण संस्थान में इस संबंध में बैठक भी की और मांग की कि कन्हैया मित्तल इस बारे में अपने पेज पर लाइव आकर समाज से माफी मांगे।

Image

कैथल : भजन गायक कन्हैया मित्तल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महाराजा सूरजमल के बारे में लिखी ऐसी बात तो भड़के...

कैथल : जाट समाज का गुस्सा मंगलवार को उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब कैथल में एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पेज पर महाराजा सूरजमल को 'सूरज खान' लिख दिया। जाट समाज के लोगों ने सुबह स्टेडियम के गेट पर ताला जड़कर कार्यक्रम के लिए मंगवाए गए टेंट व अन्य सामान को अंदर ही बंद कर दिया और गायक कन्हैया मित्तल के पोस्टरों पर उनके चेहरे पर कालिख भी पोती।

कन्हैया मित्तल पर क्या बोले

जाट समाज के लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए। समाज के लोगों ने जाट शिक्षण संस्थान में इस संबंध में बैठक भी की और मांग की कि कन्हैया मित्तल इस बारे में अपने पेज पर लाइव आकर समाज से माफी मांगे। जगरूप ढुल, महावीर चहल व अन्य लोगों ने कहा कि जाट समाज के अजेय सम्राट को मुसलमान कहकर गायक ने उनका अपमान किया है। उन्होंने यह भी कह दिया कि इस मामले को लेकर वे गायक के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करेंगे।

दरअसल बीती रात बाबा श्याम का भव्य जागरण का आयोजन हुआ था। इसमें गायक कन्हैया मित्तल के फेसबुक पेज पर महाराजा सूरजमल को सूरज खान लिख कर लाइव प्रसारण चला दिया गया।ऐसा लिखने पर जाट समाज के लोगों द्वारा रोष प्रकट किया गया और जाट ग्राउंड के अंदर रखे सामान को ग्राउंड में ही बंद कर ताला लगा दिया। हालांकि बाद में पेज से वीडियो को डिलीट कर दिया गया, जाट समाज ने कन्हैया मित्तल को सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि अगर माफी नहीं मांगी तो वे कार्रवाई करवाएंगे।

वहीं इस मामले पर जाट शिक्षण संस्थान ने कड़ा फैसला लिया है । अब भविष्य में महाराजा सूरजमल स्टेडियम में कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम करणे पर बैन लगा दिया गया है। कन्हैया मित्तल ने अब अपने फेसबुक और यूट्यूब से कार्यक्रम के वीडियो हटा लिए हैं वीडियो जारी क़र माफ़ी भी मांगी है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article