Gurugram: गुरुग्राम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जहरीला पदार्थ निगल आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 07:26 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के जिला अदालत परिसर में पेशी पर आए एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 27 लाख रुपये के चेक बाउंस का केस चल रहा है, जिसकी पेशी पर आया था। आरोपी के नाम से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। आरोपी की लाहत नाजुक बताई जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 27 लाख के चेक बाउंस केस में आरोपी आया था कोर्ट
  • कोर्ट के अंदर ही आरोपी ने जहर निगल किया सुसाइड का प्रयास
  • घटना से पहले आरोपी ने रीडर को सौंपा था अपना सुसाइड नोट


Gurugram: गुरुग्राम के जिला अदालत परिसर के अंदर एक आरोपी द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश करने का बड़ा मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में की मदद से आरोपी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इस पूरे मामले में शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुसाइड की कोशिश करने वाला व्‍यक्ति चेक बाउंसिंग के एक मामले में आरोपी था और अदालत में पेशी पर आए हुआ था।

Gurugram court suicide

गुरुग्राम कोर्ट में जहरीला पदार्थ निगल सुसाइड की कोशिश

गुरुग्राम पुलिस ने सुसाइड की कोशिश करने वाले आरोपी की पहचान विजेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। वह जेएमआईसी प्रदीप कुमार की अदालत में पेशी पर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी वजह से जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने इसकी जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी। इसकी जानकारी मिलते ही वहां पर हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी तत्‍काल कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई, जो उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया। जहां पर अभी इलाज चल रहा है।

End of Feed