Online Fraud: ऑनलाइन निवेश के जरिये 800 महिलाओं से धोखाधड़ी, ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2023, 07:33 PM IST

Online fraud: हरियाणा के गुरुग्राम में लोगों से ऑनलाइन निवेश के जरिए धोखाधड़ी हो रही थी। पुलिस ने 800 महिलाओं से चिटिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। मोबाइल ऐप के जरिये निवेश कराकर करीब 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।

Online Fraud: हरियाणा के गुरुग्राम की साइबर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर मोबाइल के जरिये घर से काम करने का प्रलोभन देकर करीब 800 महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया कि गिरोह ने हाल में शहर के डीएलएफ फेज-तीन में रहने वाली एक महिला से उच्च लाभ का प्रलोभन देकर मोबाइल ऐप के जरिये निवेश कराकर करीब दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

online investment, cyber crime, online fraud

ऑनलाइन निवेश के जरिये धोखाधड़ी

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के तिलक नगर निवासी तुषार कोहली (24) और विनोद कुमार भसीन (35), दिल्ली के ही उत्तम नगर निवासी शैलेश कुमार (25) व गुरुग्राम के कन्हाई गांव निवासी राम कुमार रमण के तौर पर की गई है।

End of Feed