गुरुग्राम

गुरुग्राम में लिफ्ट में कुत्तों को बंद कर मेड ने जमकर पीटा, वजह भी खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2023, 02:14 PM IST

गुरुग्राम की एक सोसायटी में एक घरेलू सहायिका ने कुत्ते के मालिक से शिकायत कि उसके कुत्ते ने हमला किया है। लेकिन पेट ओनर ने उसकी बात ना सुनी तो उसने कुत्तों को लिफ्ट में बंदकर जमकर पिटाई की।

Image

लिफ्ट में कुत्तों की पिटाई

Gurugram News: गुरुग्राम की एक सोसायटी में एक घरेलू सहायिका ने पालतू कुत्ते को जमकर पीटा। पीटते समय का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। मामला सेक्टर 109 स्थित रहेजा अथर्व रेजिडेंशियर सोसायटी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घरेलू सहायिका दो पालतू कुत्तों के साथ लिफ्ट में दाखिल होता है। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होता है मेड कुत्ते को उठाकर कई बार लिफ्ट की फर्श पर पटकती है। जब एक कुत्ते के साथ ऐसा वो कर रही होती है तो दूसरा सहम कर कोने में चला जाता है। वो मेड से दूरी बनाने की कोशिश करता है।

पेट ओनर ने नहीं दर्ज कराई शिकायत

घरेलू सहायिका के मुताबिक उसके ऊपर कुत्तों ने हमला किया था। लेकिन कुत्ते के मालिक ने आरोपों को इनकार कर दिया उसकी वजह से गुस्से में उसने वैसा किया। सोसायटी ने उस मेड को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। पुलिस और पेटा से जुड़े कुत्ते के मालिक के घर पहुंचे हालांकि उसने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। आरडब्ल्यूए सदस्य का कहना है कि इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मेड की एंट्री को रोक दिया गया है इसके साथ कुत्तों के मालिकों से भी अपील है कि वो जबरदस्ती किसी मेड पर कुत्तों को घूमाने के लिए दबाव ना बनाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article