नूंह: 31 जुलाई को हुई हिंसा की आग अभी ठंडी नहीं हुई थी कि एक बार फिर जिला बिगड़े सांप्रदायिक माहौल की चपेट में आ गया। गुरुवार को नूंह के पांडु राम चौक इलाके में कुआं पूजन के लिए जा रहीं हिंदू समुदाय की महिलाओं पर तथाकथित तौर पर एक मस्जिद के पास पथराव होने के बाद हंगामा हो गया। इस पथराव में 8 से ज्यादा महिलाओं के घायल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में घायल महिलाओं की संख्या 3 ही बताई गई है। माहौल खराब होने से बाजार बंद कर दिए गए हैं।
नूंह में फिर टेंशन
