Haryana Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने सफाईकर्मियों को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत; 5 की हालत गंभीर

Haryana Accident: नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कर्मचारियों को टक्कर मार दी। जिसमें 6 लोगो की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए कर्मचारियों की पहचान की जा रही है। वहीं चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Haryana Accident: हरियाणा के मेवात जिले में स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में लगे करीब 11 कर्मचारी को टक्कर मार दी। जिससे 6 सफाईकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

accident (1)

हरियाणा में भीषण हादसा

सफाई करते समय पिकअप ने मारी टक्कर

यह हादसा थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत इब्राहिमबास गांव के पास उस समय हुआ जब सफाईकर्मी एक्सप्रेसवे की साफ-सफाई कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक आकर सफाई कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कर्मचारी दूर तक उछलकर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर खून के निशान और क्षत-विक्षत शवों को देख लोग स्तब्ध रह गए।

End of Feed